Babar
बाबर मुग़ल राजवंश के संस्थापक ज़हीरुद्दीन मुहम्मद उर्फ़ बाबर मुग़ल साम्राज्य के संस्थापक और पहले शासक थे। इनका जन्म मध्य एशिया के वर्तमान उज़्बेकिस्तान में हुआ था। ये तैमूर और चंगेज़ ख़ान के वंशज थे। मुबईयान नामक पद्य शैली का जन्मदाता बाबर को ही माना जाता है। 1504 ई॰ में काबुल तथा 1507 ई॰ में क़ंधार को जीता तथा बादशाह की उपाधि धारण की। 1519 से 1526 ई॰ तक भारत पर इन्होंने 5 बार आक्रमण किया। 1526 में इन्होंने पानीपत के मैदान में दिल्ली सल्तनत के अंतिम सुल्तान इब्राहिम लोदी को हराकर मुग़ल साम्राज्य की नींव रखी। बाबर ने 1527 में ख़ानवा, 1528 में चंदेरी तथा 1529 में घग्गर जीतकर अपने राज्य को सुरक्षित किया। 1530 ई० में इनकी मृत्यु हो गई। आरंभिक जीवनसंपादित करें  उमर शेख़ मिर्ज़ा, 1875-1900 बाबर का जन्म फ़रग़ना वादी के अन्दीझ़ान नामक शहर में हुआ था जो अब उज्बेकिस्तान में है। वो अपने पिता उमर शेख़ मिर्ज़ा, जो फरगना घाटी के शासक थे तथा जिसको उसने एक ठिगने कद के तगड़े जिस्म, मांसल चेहरे तथा गोल दाढ़ी वाले व्यक्ति के रूप में वर्णित किया है, तथा माता कुतलुग निगार खानम का ज्येष्ठ पुत्र था। हालाँकि...